Site iconSite icon AR Live News

मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में बने कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 8 दमकलों ने पाया काबू

fire in scrap godown madri industrial area udaipurfire in scrap godown madri industrial area udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में बने कबाड़ के गोदाम में सोमवार को अचानक आग लग गई। जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 8 दमकलों की मदद से 40 कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 5 पर बने कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। जिसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों ने निजी स्तर पर पानी डाल आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट होने के कारण आग भयावह रूप ले चुकी थी। आग इतनी विकराल थी कि 2 किलोमीटर दूर से ही आग का धुआं दिख रहा था।

सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। आठ दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Exit mobile version