Site iconSite icon AR Live News

शराब नहीं मिली तो हैंड सैनिटाइजर पी लिया, 7 मजदूरों की मौत, 1 की हालत गंभीर

7 dead after drinking hand sanitizer in yavatmal maharashtra7 dead after drinking hand sanitizer in yavatmal maharashtra

महाराष्ट्र,(ARLive news)। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार देर रात 8 मजदूरों ने शराब नहीं मिलने पर उसकी जगह हैंड सैनिटाइजर पी लिया। इससे उनकी तबियत खराब हो गयी, परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 7 मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर थे। लाॅकडाउन के कारण जिले में शराब की दुकानें भी बंद हैं। शराब नहीं मिल पाने से इन्होंने सैनिटाइजर पी लिया। इससे गणेश उत्तम शेलार, सुनील महादेव ढेंगले, दत्त कावडू लांजेवार, नूतन देवराव पाटनकर, संतोष मेहर, विजय बावने सहित 7 लोगों की मौत हो गयी। 3 मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि बाकी 4 के परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

Exit mobile version