Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 14622 कोरोना संक्रमित, 62 की मौत: जयपुर 3101, जोधपुर 1523, कोटा 1121, उदयपुर 1101 संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 14622 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 62 संक्रमितों की मौत हो गयी। प्रदेष में आज बुधवार को एक दिन में जयपुर में संक्रमितों की संख्या 3 हजार से पार चली गयी है। आज जयपुर में 3101, जोधपुर में 1523, कोटा में 1121 और उदयपुर में 1101 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर जिले में आज 4202 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 1101 पाॅजिटिव आए हैं। इसमें 736 संक्रमित शहरी क्षेत्र और 365 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। आज उदयपुर में 8 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में 9934 एक्टिव केस हैं।

उदयपुर के सरकारी अस्पतालों में 1370 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं, इसमें 302 दूसरे जिले और राज्य से हैं, जबकि 1068 उदयपुर के स्थानीय हैं। 8866 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। उदयपुर चिकित्सा विभाग की ओर से घर-घर सर्वे तीसरे दिन भी जारी रहा है। सर्वे में 309 लोगों को खांसी-जुकाम-बुखार जैसी बीमारी मिली, जिन्हें हाथों-हाथ दवाई देकर आईसोलेट रहने को पाबंद किया गया।

Exit mobile version