Site iconSite icon AR Live News

नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई रुकी, 22 मरीजों की मौत

22 corona patient died after oxygen tank leak in nashik22 corona patient died after oxygen tank leak in nashik

नासिक,(ARLive news)। महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक के लीक होने से मरीजों को मिल रही ऑक्सीजन रूक गयी। 30 मिनट तक रूकी ऑक्सीजन सप्लाई से 22 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 35 की हालत नाजुक बनी हुई है।

कलेक्टर सूरज मांढरे के अनुसार नासिक नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक के सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। इस लीकेज को ठीक करने में करीब 30 मिनट का समय लग गया। इससे 22 मरीजों की मौत हो गयी, वहीं 35 की हालत नाजुक है।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी, 238 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे

जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई उस वक्त हाॅस्पिटल में 238 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इसमें 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। जैसे ही ऑक्सीजन सप्लाई रूकी मरीजों की हालत खराब होने लगी। अपनों को तड़पता देख हाॅस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन अपने मरीजों को लेकर इधर से उधर भागे। मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे थे, लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। हॉस्पिटल के साथ जिला प्रशासन ने भी इस लीकेज की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version