Site iconSite icon AR Live News

राजेन्द्र भट्ट उदयपुर के नए संभागीय आयुक्त : 8 आईएएस की तबादला सूची जारी

ias rajendra bhatt udaipur divisional commissioner from april 2021ias rajendra bhatt udaipur divisional commissioner from april 2021

जयपुर,(ARLive news)। भीलवाड़ा में पिछले साल कोरोना नियंत्रण में बतौर कलेक्टर अहम भूमिका निभाने वाले आईएएस राजेन्द्र भट्ट को राज्य सरकार ने उदयपुर का संभागीय आयुक्त लगाया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 8 आईएएस की तबादला सूची जारी की। इसमें राजेन्द्र भट्ट को उदयपुर संभागीय आयुक्त पद पर लगाया गया है। अभी तक राजेन्द्र भट्ट सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आयुक्त और पदेन विशिष्ट शासन सचिव पद पर थे।

संभव है कि सरकार ने आईएएस राजेन्द्र भट्ट को उदयपुर में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए लगाया हो। यहां उनके भीलवाड़ा के अनुभवों का भी फायदा मिल सकता है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने जितेन्द्र कुमार उपाध्याय को देवस्थान विभाग का आयुक्त लगाया है। विकास एस भाले को खेल एवं युवा मामले विभाग में शासन सचिव लगाया है। मेघराज रत्नु को नेशनल हेल्थ मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक, नथमल डिडेल को हनुमानगढ़ कलेक्टर, लोकबंधु को बाड़मेर कलेक्टर और अवधेश मीणा को नगर निगम जयपुर हैरिटेज आयुक्त लगाया है।

Exit mobile version