Site iconSite icon AR Live News

1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे, वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां ओपन मार्केट में भी बेच सकेंगी

corona vaccine for all adults from 1 may 2021corona vaccine for all adults from 1 may 2021

नई दिल्ली,(ARLive news)। केन्द्र सरकार ने सोमवार को वैक्सीनेशन कैम्पेन को लेकर राहतभरी घोषणा की। सरकार ने 1 मई से 18 साल से ज्यादा के उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। केन्द्र सरकार ने बताया कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां 50% सप्लाई केन्द्र को करेंगी और बाकि 50% वैक्सीन कंपनियां राज्यों को सीधे उनकी मांग पर दे सकेंगी या उसे ओपन मार्केट में बेच भी सकेंगी। वैक्सीनेशन के लिए कोविन के जरिए रजिस्ट्रेशन पहले की तरह जरूरी रहेगा।

अब तक 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। देशभर में 12.38 करोड़ लोग वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज ले चुके हैं। सरकार की ओर से सोमवार शाम को जारी आदेश के मुताबिकए? नई पॉलिसी 1 मई 2021 से लागू की जाएगी और इसे जरूरत के मुताबिक रिव्यू भी किया जाएगा।

वैक्सीन के वेस्टेज पर राज्यों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी

केंद्र सरकार वैक्सीन के अपने 50 प्रतिशत कोटे से क्राइटेरिया तय करेगी। सबसे पहले ज्यादा प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन सप्लाई की जाएगी। वैक्सीन के वेस्टेज पर राज्यों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Exit mobile version