उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन के बार-बार चेताने के बावजूद बाजारों और दुकानों में कोरोना प्रोटोकाॅल की पालना नहीं की जा रही है। इसी के चलते गुरूवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कोर्ट चौराहा स्थित डीपी ज्वैलर्स पर कार्यवाही की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को संयुक्त प्रवर्तन दल संख्या 17 ने शहर का दौरा किया और यहां पर कोर्ट चौराहा स्थित डीपी ज्वैलर्स के सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव व कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना नहीं करना पाया गया। जिस पर डीपी ज्वैलर्स को राजस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

