Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई स्थगित, 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा

rajasthan board exam 2021 government postponed 10th and 12th board exam (1)rajasthan board exam 2021 government postponed 10th and 12th board exam (1)

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सरकार ने बुद्धवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 8वी, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सीधे अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला किया है।

विशेषज्ञों ने मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल बंद करने और परीक्षाएं टालने का शिक्षा विभाग को सुझाव दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आज ही बोर्ड परीक्षाएं टालने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि CBSE ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ऐसे में राज्य में भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगे खिसकाने में ही फायदा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब स्कूलों को भी बंद किया जाए। आगे अगर हालत सामान्य होंगे तो फिर देखा जाएगा। वीसी के तीन घंटे बाद ही मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया।

Exit mobile version