Site iconSite icon AR Live News

सरकार ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द की-सभी छात्र होंगे प्रमोट, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

cbse board Exam 2021 10th exam cancelled and 12th exam postponedcbse board Exam 2021 10th exam cancelled and 12th exam postponed

नई दिल्ली,(ARLive news)। देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक की। इसके बाद सरकार ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है, दसवीं के छात्रों को पूर्व मापदंडों के अनुसार प्रमोट किया जाएगा। वहीं 12-वीं बोर्ड की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों पर सरकार 1 जून के बाद निर्णय लेगी।

जानकारी के अनुसार दसवीं के छात्रों की मार्कशीट पूर्व मापदंडों के अनुसार तैयार होगी। अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो उसे बाद में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

Exit mobile version