Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 5771 कोरोना संक्रमित, 25 की मौत: जयपुर में 961, उदयपुर में 709, कोटा में 683, जोधपुर में 628 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार और प्रशासन लगातार अपील कर रहे है, कि लोग कोरोना प्रोटोकाॅल की पालना करें, मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसी बीच आज सोमवार को राजस्थान में एक दिन में आने वाले संक्रमितों की संख्या 5500 से पार चली गयी है। आज राज्य में अब तक सर्वाधिक 5771 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 961, उदयपुर में 709, कोटा में 683, जोधपुर में 628 संक्रमित मिले हैं।

राज्य में आज एक दिन में सर्वाधिक 25 कोरोना संक्रमितों की मौतें हुई हैं, इसमें 5 मौतें जोधपुर और 5 मौतें उदयपुर और 3 मौतें जयपुर में हुई हैं। ये आंकड़े इसलिए भी डरावने हैं, क्यों कि जिस तेजी से लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, उसकी तुलना में ठीक काफी कम हो रहे हैं। राज्य में आज 5771 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 1291 संक्रमित ही ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 36441 हो गयी है।

उदयपुर में आज 709 नए संक्रमित, लेकिन ठीक 123 ही हुए

उदयपुर जिले की बात करें तो आज 709 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में 2360 लोगों के टेस्ट हुए हैं, इसमें 709 संक्रमित पाए गए हैं। इस अनुसार कुल टेस्ट में संक्रमण दर 30 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। इन 709 संक्रमितों में 561 शहरी क्षेत्र और 148 ग्रामीण क्षेत्र से हैं, वहीं 43 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित हुए हैं।

rajasthan corona positive update report april 2021
Exit mobile version