Site iconSite icon AR Live News

देर रात पुलिस नाकाबंदी तोड़ भाग रहे तस्करों ने दो जगह पुलिस पर की फायरिंग, 2 कांस्टेबल की मौत

भीलवाड़ा,(ARLive News)। भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी और रायला थाना क्षेत्र अलग- अलग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नाकाबंदी कर रहे पुलिस जाब्ते पर चार गाड़ियों में सवार होकर आए तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस के 2 कांस्टेबल ऊंकार रायका और पवन चौधरी की मौत हो गयी है। हथियारबन्द बदमाश 2 पिकअप और 2 स्कार्पियो कार में थे।

सूचना पर आईजी और एसपी विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी जगह नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाना पुलिस शनिवार रात कस्बे में श्रीचारभुजा नाथ मंदिर के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान दो पिकअप जीप और दो स्कॉर्पियो कार तेज गति से आई। पुलिस जाप्ते ने दोनों गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस जाप्ते पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कांस्टेबल ऊंकार रायका के सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसको कोटडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद जिले में नाकाबंदी की गई। तस्कर बचने के लिए अजमेर की तरफ भाग रहे थे, तभी भीलवाड़ा में कोटड़ी से करीब 40 किलोमीटर दूर रायका थाना पुलिस की नाकेबंदी देख बदमाशों ने वहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमे वहां भी कांस्टेबल पवन के गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी।

आईजी और एसपी विकास शर्मा मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे। आसपास के थानों का जाप्ता बुलाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई, वहीं भीलवाड़ा और आसपास के जिलों में भी नाकाबंदी करवा दी गई।

Exit mobile version