Site iconSite icon AR Live News

लूट की नियत से कर दी बुजुर्ग दम्पति की हत्या : ब्याज पर रुपये उधार देते थे बुजुर्ग

उदयपुर,(ARLive News)। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्ग दम्पति की शुक्रवार रात लूट के लिए हत्या कर दी गयी। सुबह जब दंपत्ति देवी लाल (68) और पुष्पा देवी (64) हर दिन की तरह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने आवाज दी, कोई जवाब नही मिला तो पड़ोसी घर के अंदर गए, जहां दम्पत्ति के शव पड़े मिले।

बुजुर्ग की हत्या घर मे कपड़े धोने वाले डंडा (धौवणा) से की गई, जबकि वृद्धा की गला घोंट हत्या की गई। सूचना पर एडिशनल एसपी अनन्त कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड की टीम और एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए।

परिचित होने का संदेह

पुलिस ने बताया बुजुर्ग की फलासिया में किराने की दुकान है और यहीं से वो ब्याज पर रुपये उधार देते थे। आशंका है कि रात को घर मे कैश राशि मिलने की उम्मीद से चोरी करने घुसे होंगे, इस दौरान दम्पत्ति जाग गए तो बदमाशो ने दोनों की हत्या कर दी। बदमाशों के परिचित होने का संदेह है, क्यों कि बदमाशों को डर था पहचान होने का, तो दोनों की हत्या कर दी।

Exit mobile version