Site iconSite icon AR Live News

बेकाबू कोरोना : राजस्थान में आज 4400 पार और उदयपुर में 527 कोरोना संक्रमित, 4 जिलों में 500 पार

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 4400 से पार चली गयी है। राज्य में आज 4401 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही 18 संक्रमितों की मौत हुई है।

राज्य में आज 4 जिलों में संक्रमितों की संख्या 500 पार चली गयी है।
सर्वाधिक जयपुर में 657, जोधपुर में 599, कोटा में 599 और उदयपुर में 527 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज जोधपुर में सबसे ज्यादा 5 कोरोना संक्रमित काल का ग्रास बने हैं। वहीं उदयपुर में 4 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

उदयपुर में मिले आज 527 कोरोना संक्रमित जिले में अब तक के कोरोना काल में सर्वाधिक हैं। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 2991 हो गयी हैै। जिले में आज 4 संक्रमितों की मौत हुई है। आज 497 संक्रमित मिले हैं, इसमे 369 शहरी क्षेत्र और 158 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

Exit mobile version