Site iconSite icon AR Live News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स नई दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई

pm modi gets second dose of covid19 vaccinepm modi gets second dose of covid19 vaccine

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह एम्स नई दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली। उन्होंने पहली डोज 1 मार्च को लगवाई थी। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वैक्सीनेशन उन चंद तरीकों में से एक है जिसके जरिए कोरोना को हराया जा सकता है। इसलिए अगर आप वैक्सीन लगवाने के लिए एलिजिबल हैं तो शीघ्र ही टीका लगवा लें।

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6.30 बजे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री इस बैठक में देशभर के हालात का जायजा लेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक से किनारा कर लिया है। बंगाल से राज्य के मुख्य सचिव बैठक में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version