Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में रात 8 बजे से लग सकता है रात्री कर्फ्यू : मुख्यमंत्री वीसी में सीएचएचओ डाॅ. खराड़ी ने की इसकी सिफारिश

udaipur cmho proposed night curfew should be imposed from 8 pm in udaipurudaipur cmho proposed night curfew should be imposed from 8 pm in udaipur

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना नियंत्रण के लिए सोमवार रात 10 बजे हर जिले के अधिकारियों के साथ की वीसी

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार रात 10 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य से सभी संभागीय आयुक्त, जिलों के कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ की वीसी के जरिए बैठक की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अफसरों से हर जिले की स्थिति के अनुसार सुझाव मांगे।

वीसी में उदयपुर के सीएमएचओ डाॅक्टर दिनेश खराड़ी ने आंकड़ों के साथ उदयपुर की स्थिति मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रात्रीकालीन कर्फ्यू रात 8 बजे से करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि पाबंदिया 20 से 25 दिन बढ़ाने और इसी दौरान वैक्सीनेशन बढ़ाने से कोरोना नियंत्रण में मदद मिलेगी।

कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कहा उदयपुर में लोग मास्क तो लगा रहे हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही है, जिसके चलते हम सख्त कार्यवाहियां भी कर रहे हैं। हमारी टीमों ने पिछले दिनों माॅल, शाॅप सीज की हैं और चालान किए हैं। लोगों की समझाइश भी कर रहे हैं। इससे लोगों में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने को लेकर अवैयरनेस आयी है।

पीएम केयर फंड से मिले वेंटीलेटर 1-2 घंटे बाद काम नहीं करते

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल काॅलेज प्रिंसीपल डाॅक्टर लाखन पोसवाल ने ने वीसी में मुख्यमंत्री को बताया कि पीएम केयर फंड के जरिए हमें केन्द्र सरकार से जो वेंटीलेटर मिले थे, वे इफैक्टिव नहीं हैं। हमें उदयपुर में 85 वेंटीलेटर मिले थे, वे एक से दो घंटे ही सही चलते हैं, फिर चलना बंद हो जाते हैं।

इस पर सीएम गहलोत ने राज्य स्तर पर अधिकारी से जानकरी मांगी तो बताया गया कि पीएम केयर फंड से राज्य में 1200 वेंटीलेटर मिले थे, लेकिन ये वेंटीलेटर इफैक्टिव नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने इन वेंटीलेटर के बजाए अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा और भारत सरकार को पीएम केयर फंड के तहत आए वेंटीलेटर में आ रही समस्या के बारे में लिखित में सूचना देने के निर्देश दिए।

वीसी में उदयपुर से संभागीय आयुक्त विकास एस भाले, कलेक्टर चेतन देवड़ा, एडीएम ओपी बुनकर, एडीएम सिटी अषोक कुमार, एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, सीएमएचओ डाॅक्टर दिनेश खराड़ी, आरएनटी प्रिंसीपल डाॅक्टर लाखन पोसवाल उपस्थित रहे।

नियमों का उल्लंघन होने पर प्रतिष्ठान 3 दिन के लिए सील करें

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने के लिए कहा है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बरतने पर जुर्माना के साथ दुकान या प्रतिष्ठान को 3 दिन के लिए सील करने के निर्देष दिए। गहलोत ने कहा कि कोरोना से संक्रमण के मुकाबले की भावना से काम करते हुए हमें सख्ती के साथ.साथ प्यार और समझाइश से जन अभियान की तर्ज पर हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन कराना जरूरी है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से सैम्पलिंग और ट्रीटमेंट के लिए मौजूदा से 10 गुना अधिक संसाधन की तैयारी रखने को भी कहा है।

Exit mobile version