Site iconSite icon AR Live News

बेकाबू कोरोना : प्रदेश में आज 2429 संक्रमित, जयपुर 528, जोधपुर 320, कोटा 280, उदयपुर 198, डूंगरपुर 124, चित्तौड़गढ़ 113 संक्रमित मिले

जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने लगे हैं। संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को राज्य में 2429 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 528, जोधपुर में 320, कोटा में 280, उदयपुर में 198, डूंगरपुर में 124, चित्तौड़गढ़ में 113 कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में आज 12 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। ये आंकड़ा इसलिए भी डराने वाला है, क्यों कि यह स्थिति गत वर्ष पीक पर रहे कोरोना काल की से भी ज्यादा भयावह है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 14768 हो गयी है।

उदयपुर जिले में आज 1799 लोगों की जांच में 198 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें 124 शहरी क्षेत्र और 74 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। कुल जांचों में संक्रमितों की दर 11 प्रतिशत है, जो वाकैय डराने वाली है। उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या 1000 से पार होकर 1202 पर पहुंच गयी है। सरकार बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में लोग लापरवाही न बरतें।

उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

राज्य के उदयपुर संभाग या कहें मेवाड़ के जिलों में कोरोना संक्रमण की गति काफी तेज है। राज्य में सर्वाधिक एक्टिव केस वाले जिलों में उदयपुर संभाग के 4 जिले शामिल हैं।

राज्य में सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाले जिले

  1. जयपुर: 2823
  2. जोधपुर: 2108
  3. कोटा: 1295
  4. उदयपुर: 1202
  5. डूंगरपुर: 761
  6. राजसमंद: 713
  7. अजमेर: 636
  8. भीलवाड़ा: 635
  9. चित्तौड़गढ़: 526
rajasthan corona update on 5 april 2021
Exit mobile version