Site iconSite icon AR Live News

निम्बाहेड़ा में 5 हथियार बंद डकैत एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

robbery in axis bank nimbahera chittorgarh rajasthanrobbery in axis bank nimbahera chittorgarh rajasthan

चित्तौड़गढ़,(ARLive news)। जिले के निम्बाहेड़ा में 5 हथियार बंद डकैत शनिवार सुबह मात्र 15 मिनट में एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस शहर में नाकाबंदी कर हर संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा में उदयपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे हथियार बंद बाइक सवार 5 डकैत बैंक में घुस गए। और गार्ड, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। इस दौरान डकैतों ने बैंक के लोन ऑफिसर रॉबिन सिंह हाडा के सिर पर पीछे से बंदूक तान दी। जिस पर रोबिन ने बंदूक की नाल पकड़ ली। तभी म दूसरे बदमाश ने रॉबिन के सिर पर बंदूक की बट दे मारी। इसके बाद कैशियर के पास पहुंचकर 50 लाख से ज्यादा रकम लूटी, इसके बाद बैंक में आई एक महिला ग्राहक की 1 तोले सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। घायल रॉबिन को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही एसपी दीपक भार्गव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में मौजूद लोगों से डकैतों के बारे में पूछताछ की। बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों के भागने के रास्ते पर लगे कैमरों की भी जांच की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version