जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के रिकाॅर्ड हर दिन टूट रहे हैं। बीते हर दिन के मुकाबले अगले दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को भी राजस्थान में बेकाबू हो चुके कोरोना के 1675 संक्रमितों की पुष्टि हुई। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11738 हो गयी है।
बीते 24 घंटों में आई संक्रमितों की संख्या जयपुर में 350 से पार हो गयी है। जयपुर में सर्वाधिक 367, कोटा में 199, जोधपुर में 195, उदयपुर में 128, डूंगरपुर में 113 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर संभाग में हालात नियंत्रण से बाहर ही हैं। शनिवार को उदयपुर और डूंगरपुर में सौ-पार संक्रमितों के अलावा चित्तौड़गढ़ में 64, राजसमंद में 54, बांसवाड़ा में 25 और प्रतापगढ़ में 17 संक्रमित मिले हैं।
अन्य खबरों के लिए वेबसाइट के होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं
उदयपुर में 986 एक्टिव केस
एक्टिव केस की संख्या उदयपुर में 986 हो गयी है। बीते 24 घंटों में 2304 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 128 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें 74 शहरी क्षेत्र और 54 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

