Site iconSite icon AR Live News

राज्य में उदयपुर बना वैक्सीनेशन माॅडल : एक दिन में रिकाॅर्ड 30 हजार 316 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

corona vaccination drive udaipur record of 30316 people get covid 19 vaccine in one day on 3 april 2021corona vaccination drive udaipur record of 30316 people get covid 19 vaccine in one day on 3 april 2021

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वैक्सीनेशन को देश सहित राजस्थान प्रदेश भर में चल रहे अभियान में उदयपुर एक माॅडल के रूप में उभर का सामने आ रहा है। सामाजिक संगठनों को साथ लेकर वैक्सीनेशन ड्राइव को आगे बढ़ाने से शनिवार को उदयपुर में रिकाॅर्ड 30 हजार 316 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी गयी।

कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि जिले में आज 456 साइट्स पर वैक्सीनेशन कार्य चला है। सामाजिक संगठन आगे आकर प्रशासन ने वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का निवेदन कर रहे हैं और कैंप की व्यवस्थाएं कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुसार कर रहे हैं। इन कैम्प में मेडिकल टीम वैक्सीन लेकर जाती है और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग वहां कैम्प में आकर बढ़-चढ़ कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। सामाजिक संगठन के लोग ही इससे जुड़े लोगों को स्वयं मैसेज भिजवाकर कैंप में बुलाकर रहे हैं। इससे कोरोना वैक्सीन अभियान काफी तेज गति और सुचारू रूप से चल रहा है। अभियान की माॅनीटरिंग सीईओ डाॅ मंजू, एडीएम ओपी बुनकर और सीएमएचओ डाॅक्टर दिनेश खराड़ी कर रह हैं।

उदयपुर शहर में सर्वाधिक 7663 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

30316 लोगों में सबसे ज्यादा टीकाकरण शहरी क्षेत्र में हुआ। शहरी क्षेत्र में 7663 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा मावली ब्लाॅक में 3083 लोगों का टीकारण हुआ।

आज उदयपुर के इन 13 ब्लाॅक में 30316 लोगों का हुआ टीकाकरण

Exit mobile version