Site iconSite icon AR Live News

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 3 नक्सली भी मारे गए

5 jawan killed in bijapur encounter between crpf or naxalites5 jawan killed in bijapur encounter between crpf or naxalites

छत्तीसगढ़,(ARLive news)। बीजापुर जिले के तररेम थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए। इनमें 4 सीआरपीएफ और एक डीआरजी का जवान है। जबकि करीब 10 जवान घायल होने गए है। वहीं मुठभेड़ में एक महिला सहित 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। मौके से घायल जवानों को निकालने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों और नौ एंबुलेंस को रवाना किया गया है। शहीद जवानों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

एसपी कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर एक पिछले काफी दिनों से सक्रिय है। इसके कमांडर दुर्दांत नक्सली हिड़मा के इस इलाके में होने की सूचना पर शुक्रवार को बीजापुर और सकुमा से डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के 400 जवान सर्च ऑपरेशन पर गये थे। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने एंबुश लगाया और फोर्स की एक टुकड़ी को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई।

इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। शाम तक मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर सिलगेर गांव के पास जोन्नगुड़ा के जंगल में हुई है।

Exit mobile version