Site iconSite icon AR Live News

ट्रक पर लोड कंटेनर बगल में चल रही कार पर पलटा, कार सवार पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत

four dead in container car accident at balrai palifour dead in container car accident at balrai pali

पाली,(ARLive news)। जिले में बालराई के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओवरटेक के दौरान ट्रक पर लोड कंटेनर बगल में चल रही कार पर पलट गया। भारी-भरकम कंटेनर गिरने से कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटवाया। पुलिस ने चारों शवों को गुंदोज की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर से महिला और तीन पुरुष सुबह एक कार में सवार होकर सिरोही की तरफ जा रहे थे। कार की बगल में एक खुला ट्रक चल रहा था, जिसमें मार्बल भरे दो भारी कंटेनर लदे हुए थे। ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार से ओवरटेक करने के दौरान सामने से दूसरा वाहन आता देख ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक पर लदे दोनों कंटेनर पलट गए।

एक कंटेनर सड़क पर गिरा, जबकि दूसरा कंटेनर बगल में चल रही कार पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दबाने से कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे में कार में सवार जोधपुर निवासी अश्विनी कुमार दवे, उनकी पत्नी रश्मि देवी और बुद्धाराम प्रजापत तथा जालौर निवासी मनोज शर्मा की मौत हो गई।

Exit mobile version