Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में बेकाबू होता कोरोना : आज जिले में 112 संक्रमित, कुछ की लापरवाही, सब पर भारी

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में दिन ब दिन कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। हर दिन संक्रमितों के रिकॉर्ड टूट रहे है। आज बुधवार को भी एक दिन में 112 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 63 शहरी क्षेत्र और 49 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वहीं आज 3 लोगों की मौत हुई है।

इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के साथ ही अब प्रशासन जिले में कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करवाएगी। सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। लोगों से अपील है कि कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करें।

एक्टिव केस ज्यादा हुए तो कम पड़ जाएंगे बेड

आंकड़ों के अनुसार उदयपुर में अभी 730 एक्टिव केस हो गए है। यही हालत रहे तो हॉस्पिटल्स में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ सकती है।

udaipur rajasthan corona out break
Exit mobile version