जंगल के 2 किलोमीटर तक फैली आग
डूंगरपुर,(ARLive news)। जिले के सुनानी पहाड़ियों के जंगल क्षेत्र में सोमवार रात लगी लगी आग पर 20 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार बढ़ रही है। आग इतनी भीषण है कि इसका भयावहता देखकर पास के साबला कस्बे में हड़कंप मच गया है। आग के गांव तक पहुंचने के डर से ग्रामीण खौफ में हैं।
सैकड़ों वनकर्मी और फायरब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं, लेकिन आग काबू नहीं हो पा रही है और लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार आग बढ़ते हुए 2 किलोमीटर क्षेत्र तक फैल गयी है। हालात यह हो गए हैं कि जंगल में जितनी दूर तक नजर पड़ रही है, आग और धुएं के गुबार ही नजर आ रहे हैं।

