Site iconSite icon AR Live News

कांस्टेबल को तानसेन गुटखा नहीं मिला तो अपने ही साथी पुलिस कर्मियों पर तान दी पिस्टल, निलंबित

udaipur constable threatening police at gunpoint in rishabhdeoudaipur constable threatening police at gunpoint in rishabhdeo

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में कांस्टेबल आनंद कुमार खराड़ी द्वारा अपने ही साथी पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है, वह भी सिर्फ तानसेन गुटखा नहीं मिलने की बात पर। पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल की इस हरकत पर उसे निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर कांस्टेबल आनंद कुमार खराड़ी ऋषभदेव कस्बा स्थित एक दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से तानसेन गुटखे की पुड़िया देने को कहा। दुकानदार ने तानसेन गुटखा उपलब्ध नहीं होने पर उसे मना कर दिया। इस पर वह दुकानदार से झगड़ने लगा। दुकानदार पिंटू की सूचना पर थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और कांस्टेबल आनंद कुमार को समझाकर नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो कांस्टेबल आनंद कुमार ने पुलिस जाब्ता पर ही पिस्टल तान दी। इस पर पुलिस जाब्ता ने कांस्टेबल को पकड़ा और उसके खिलाफ ऋषभदेव थाने में दुकानदार पिंटू की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की। मामले में कांस्टेबल आनंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version