Site iconSite icon AR Live News

25 अप्रेल को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘REET’ स्थगित, अब 20 जून को होगी

reet exam postpone now it will held on 20 junereet exam postpone now it will held on 20 june

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामी 25 अप्रेल को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) को स्थगित कर इसकी तारीख बढ़ा दी है। अब राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 20 जून को होगी। सरकार के इस आदेश को पिछले काफी दिनों से इंतजार चल रहा था।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और (REET) के मुख्य समन्वयक प्रो डीपी जारोली ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार बोर्ड शीघ्र ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को REET परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका देगा, जिसकी जानकारी शीर्घ जारी की जाएगी। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 20 जून रविवार को होगी।

Exit mobile version