Site iconSite icon AR Live News

नशे में धुत 3 युवकों की बाइक सड़क किनारे बनी बाड़ से टकराई, 2 गंभीर घायल

3 serious injured in road accident at semari udaipur3 serious injured in road accident at semari udaipur

उदयपुर/यशवंत सिंह पंवार। सेमारी थाना क्षेत्र के रामुआ गांव में पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर एमबी हाॅस्पिटल रैफर कर दिया गया है।

थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि घातफला सदकड़ी निवासी बंशीलाल 19 पुत्र राजेंद्र मीणा, प्रकाश 20 पुत्र लक्ष्मण मीणा और कचरूलाल 22 पुत्र वैसा राम घायल हुए हैं। इनमें बंशीलाल और कचरू की हालत गंभीर है। ये तीनों बाइक से रामुआ गांव से गुजर रहे थे, तभी नशे मेें धुत होने के कारण इनकी बाइक सड़क किनारे बनी बाड़ से टकरा गयी।

हादसे के बाद तीनों सड़क पर पड़े थे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। कुंडा सरपंच दिनेश कुमार मीणा को इन तीन युवकों के सड़क पर घायल होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कों अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version