Site iconSite icon AR Live News

मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर का बेटा गिरफ्तार, 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद

ncb arrests mumbai drug peddler shadab son of biggest drug supplier farooq batatancb arrests mumbai drug peddler shadab son of biggest drug supplier farooq batata

मुंबई,(ARLive news)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार देर रात मुंबई में तीन जगहों पर छापामार मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारुख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एनसीबी ने शादाब के पास से दो करोड़ रुपए की ड्रग्स, एक लग्जरी कार और एक कैश काउंटिंग मशीन बरामद की।

जानकारी के अनुसार एनसीबी ने गुरुवार देर रात मुंबई के लोखंडवाला, वर्सोवा और मीरा रोड इलाके में छापेमारी कर शादाब को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से भारी मात्रा में MD ड्रग्स जब्त कर ली है। एनसीबी शादाब को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश करेगी।

जांच में सामने आया है कि फारुख बटाटा के दोनों बेटे शादाब बटाटा और सैफ ड्रग्स के धंधे से लंबे समय से जुड़े हैं । ये दोनों मुंबई के सेलिब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का काम करते हैं। एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में भी फारुख और शादाब का नाम सामने आया था।

फारुख मुंबई में एमडीएमए के अलावा विदेशों से आने वाली ड्रग जैसे एलएसडी, गांजा, बड, कोकीन का सबसे बड़ा सप्लायर है। ऐसे में उसके बेटे की गिरफ्तारी एनसीबी के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Exit mobile version