Site iconSite icon AR Live News

आईआईएम के 27 छात्र, झाड़ोल के कस्तूरबा हाॅस्टल की 7 बच्चियों सहित जिले में 79 कोरोना पाॅजिटिव, राज्य में आज 853 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर को कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाॅस्टल में रहरक पढ़ाई कर रहे बच्चों पर खतरा ज्यादा है। शुक्रवार को भी उदयपुर में 79 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें 29 संक्रमित आईआईएम उदयपुर से हैं, जिसमें 27 छात्र हैं जो आईआईएम परिसर में हाॅस्टल में ही रहते हैं, वहीं 2 कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं। इसके अलावा उदयपुर के झाड़ोल के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही 7 छात्राओं की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आयी है।

आईआईएम और झाड़ोल के हाॅस्टल में रहे सभी छात्र-छात्राओं के कोरोना सैंपल जांच के लिए ले लिए हैं। झाड़ोल के कस्तूरबा हाॅस्टल और आईआईएम परिसर में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

जयपुर-जोधपुर में 100 पर कोरोना संक्रमित

राज्य में आज इस साल के सर्वाधिक 853 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 140, जोधपुर मे 124, कोटा में 89, उदयपुर में 79 और अजमेर में 58 कोरोना संकमित पाए गए हैं। उदयपुर संभाग के राजसमंद और प्रतापगढ़ में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

उदयपुर जिले में आज आए कुल 79 संक्रमितों में 48 शहरी क्षेत्र और 31 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 7 कोरोना वाॅरियर्स, 57 नए मामले और 15 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं।

rajasthan corona positive update report till 26 march 2021
Exit mobile version