Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना का कहर: 24 घंटे में मिले 59,118 नए केस, 257 की मौत

corona virus in india 59118 new cases found in last 24 hourscorona virus in india 59118 new cases found in last 24 hours

नई दिल्ली,(ARLive news)। देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के करीब 59 हजार नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में यह खौफनाक वायरस कहर बरपा रहा है। 24 घंटे में करीब 36 हजार नए मामले मिले हैं। वहीं, सिर्फ मुंबई में कोरोना वायरस के 5500 से ज्यादा केस सामने आए, जबकि 47 लोगों की मौत हो गई। उधर, दिल्ली में भी 1500 से ज्यादा नए मामले मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 257 लोगों की मौत हो गइ। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 32 हजार 987 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी। देश में पिछले पांच दिन के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से बढ़कर पांच लाख पहुंच चुकी है।

Exit mobile version