Site iconSite icon AR Live News

मुंबई में ड्रीम्स मॉल के तीसरी मंजिल स्थित सनराइज अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

10 patients died in fire incident at sunrise hospital dreams mall in mumbai10 patients died in fire incident at sunrise hospital dreams mall in mumbai

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई के ड्रीम्स मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई। यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हादसे के वक्त कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना में दस मरीजों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। दमकल की 20 गाड़ियों और पानी के 15 टैंकरों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा, दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

Exit mobile version