Site iconSite icon AR Live News

राज्य में आज 669, उदयपुर में 50 पार कोरोना पाॅजिटिव: निगम कर्मचारी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के 14 दिन बाद पाॅजिटिव

udaipur corona positive numbers reaches 50 cross some covid test positive after being vaccinatedudaipur corona positive numbers reaches 50 cross some covid test positive after being vaccinated

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सहित उदयपुर में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में आज 669 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 106, जोधपुर में 90, कोटा में 88, अजमेर में 65 और उदयपुर में 51 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर जिले में आज 1598 कोरोना जांचें हुई थीं, इसमें 51 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें 29 शहरी क्षेत्र और 22 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बुधवार को निगम के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी। इनको कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लिए हुए भी 14 दिन हो गए हैं। इसके अलावा 7 कोरोना वाॅरियर्स भी कोरोना पाॅजिटिव आए हैं।

सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने गत दिनों अपील की थी कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग सावधानी बरतें। मास्क लगाएं और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 28 दिन बाद ही एंटीबाॅडी डवलप होंगी। इससे पहले लापरवाही बरतने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहेगा।

rajasthan corona positive report till march 2021
Exit mobile version