उदयपुर,(ARLive news)। शहर से सटे कानपुर गांव के पास भोईयों की पंचोली में बीती रात टूटी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की वाटर लाइन आज बुधवार रात भी ठीक नहीं हो सकी है। इससे पिछले 20 घंटों में लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया, हालां कि ये पेयजल नहीं है और यह लाइन भी हिंदुस्तान जिंक की है।
मौके पर लगे हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारी ने बताया कि पाइप लाइन में कहीं एयर ब्लाॅक होने से ब्लास्ट के साथ पाइप लाइन टूट गयी है। इसे सही करने का कार्य सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। आज रातभर में पाइपलाइन ठीक कर दी जाएगी।

