Site iconSite icon AR Live News

एक्टर आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव, मूवी की शूटिंग छोड़कर खुद को क्वारंटीन किया

actor amir khan tests positive for covid 19actor amir khan tests positive for covid 19

मुंबई,(ARLive news)। बॉलीवुड स्टार आमिर खान कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। उनकी बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और कोविड प्रोटोकाॅल का पालन कर रहे हैं।

आमिर खान इन दिनों फिल्म लाल सिंह चढ्डा की शूटिंग में व्यस्त थे। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि पिछले दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें।

आमिर ने पहले ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी

14 मार्च को आमिर खान ने अपना 55 वां जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिन के एक दिन बाद 15 मार्च को आमिर खान ने घोषणा की कि वह सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं। आमिर खान ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं दूसरे कामों में बहुत व्यस्त हूं। इसलिए मैंने इसे (सोशल मीडिया) छोड़ने का फैसला किया है। हम पहले की तरह एक-दूसरे से बात करते रहेंगे।

Exit mobile version