Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में कैमिकल फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, 50 लोगों को किया रेस्क्यू

4 died in chemical factory blast in ratnagiri maharashtra4 died in chemical factory blast in ratnagiri maharashtra

रत्नागिरी,(ARLive news)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खेड़ तालुका क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से हुए तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गयी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 1 गंभीर रूप से झुलसा गया है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर तक लोगों को सुनाई दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री में फंसे 50 लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया है।

चारों तरफ छा गया धुएं का गुबार

फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बाॅयलर फटने का धमाका इतना तेज था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। फायर ब्रिगेड की 8 टीमें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

Exit mobile version