Site iconSite icon AR Live News

स्वर्णिम विजय वर्ष: श्रीगंगानगर ने विजय ज्वाला को विदाई दी, सैन्य स्टेशन छात्रों ने मंच पर समुचे भारत को साकार किया

golden victory year 2021 victory flame Felicitaation ceremony at sri ganganagar army station - 1golden victory year 2021 victory flame Felicitaation ceremony at sri ganganagar army station - 1

जयपुर,(ARLive news)। सुदर्शन चक्र डिविजन ने श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन के जनरल बिपिन जोशी ओडीटोरियम में हुए समारोह में विजय ज्वाला को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गयी। कार्यक्रम में साल 1971 के युद्ध के दिग्गज और वीर नारीयां उपस्थित हुईं। समारोह में सैन्य स्टेशन के छात्रों ने वीरता और जोश से भरी सांस्कृतिक प्रस्तुति से समुचे भारत को मंच पर साकार कर दिया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जी एस ढिल्लों और सुदर्शन चक्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में डिवीजन द्वारा निभाई गई निर्णायक भूमिका को याद किया। उन्होंने उन सभी बहादुरों को सलाम किया जिन्होंने इस महान राष्ट्र के कर्तव्य के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था और वर्तमान पीढ़ी को उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया।

एक जीवंत और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सैन्य स्टेशन के छात्रों ने युद्ध वीरों की वीरता को श्रद्धांजलि दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में वीर नारीयों और युद्ध वीरों को सम्मानित भी किया गया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीएसएफ के प्रतिनिधि और प्रमुख नागरिक एवं गणमान्य लोग भी शामिल हुए। स्मरणोत्सव के बाद विजय ज्वाला को सूरतगढ़ ले जाया गया।

Exit mobile version