Site iconSite icon AR Live News

बंगाल चुनाव : ममता का शाह पर हमला भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल जीतना चाहती है

bengal election 2021 mamata banerjee attacking speech on amit shahbengal election 2021 mamata banerjee attacking speech on amit shah

कोलकाता,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को बांकुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना, अम्फान के वक्त हमारी मदद नहीं की। हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने मंच पर ही चंडी पाठ भी किया।

उन्होंने अमित शाह को लेकर आरोप लगाया कि गृह मंत्री देश चलाएंगे या यह तय करेंगे कि किसे मारना है और किसे गिरफ्तार करना है या फिर वे यह तय करेंगे कि कौनी सी एजेंसी किसके पीछे लगानी है। चुनाव आयोग को कौन चला रहा है, मुझे उम्मीद है कि इन सबके पीछे आप (अमित शाह) नहीं हैं। भाजपा को पता है कि ममता को नहीं रोका जा सकता है। गृह मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं। उन पर देश को चलाने की जिम्मेदारी है, लेकिन वह कोलकाता में भाषण देने में व्यस्त हैं।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में लोग नहीं जा रहे हैं, इसलिए पैसा देकर लोगों को रैली में बुलाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी और शाह को बंगाल की बजाय पूरे देश पर ध्यान देना चाहिए। अगर भाजपा वाले आपको पैसा दें और रैली में आने को कहें, तो पैसा लीजिए लेकिन वोट सिर्फ टीएमसी को ही दीजिए।

294 सीटों के लिए 8 चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

Exit mobile version