Site iconSite icon AR Live News

स्कूल बस बचाने में अजमेर रेंज के आईजी एस. सेंगथिर की कार पलटी, आईजी सहित तीन लोग घायल

police ig s sengathir injured in accident in nagaurpolice ig s sengathir injured in accident in nagaur

नागौर, (ARLive news)। नागौर के कुचामन में मेगा हाइवे के पास सोमवार को स्कूल बस बचाने में अजमेर रेंज के आईजी एस. सेंगथिर की कार पलट गई। हादसे में आईजी सेंगथिर, उनका गार्ड और चालक घायल हो गये। घायलों को कुचामन के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजी अजमेर के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद नागौर एसपी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार अजमेर रेंज आईजी एस. सेंगथिर सोमवार को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के डीडवाना में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे हैं। कुचामन के मौलासर थाने में मेगा हाइवे के पास आईजी की गाड़ी के आगे एक स्कूल बस चल रही थी। स्कूल बस के अचानक टर्न ले लेने पर उसे बचाने में आईजी की गाड़ी दो बार पलटी खा गई। हादसे में आईजी एस सेंगथिर, चालक छोटूराम और गनमैन मनीष शर्मा को घायल हो गए।

Exit mobile version