Site iconSite icon AR Live News

पैंथर का शिकार बनीं बच्ची के परिवार को मुआवजा राशि का चेक देकर लौट रहे वन अधिकारी की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, वन अधिकारी घायल

forest officer injured in car or trailer accident in udaipurforest officer injured in car or trailer accident in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। सवीना थाना क्षेत्र के डाकन कोटड़ा में क्षेत्रीय वन अधिकारी की कार और आगे चल रहे ट्रेलर में भिड़ंत हो गयी। हादसे में क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया घायल हो गए और उनका पैर फ्रेक्चर हुआ है। क्षेत्रीय वन अधिकारी केवड़े की नाल में पैंथर का शिकार बनीं बच्ची के परिवार को मुआवजा राशि देकर जिला मुख्यालय लौट रहे थे।

क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि केवड़े की नाल में बच्ची को शिकार बनाने वाले पैंथर को हमारी टीम ने पकड़ा, इसके बाद हम परिवार को आज मुआवजा राशि देने गए थे। परिवार को मुआवजा राशि का चेक देकर लौट रहे थे, कि ढोल की पाटी पुलिया के पास ट्रेलर से टकरा गए। ट्रेलर ने न तो लाइट जलाई हुई थीं और उसने अचानक से ब्रेक लगा दिए। अंधेरे में पीछे चल रही हमारी गाड़ी ट्रेलर से टकरा गयी।। हादसे में क्षेत्रीय वन अधिकारी घायल हो गए हैं। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है।

Exit mobile version