Site iconSite icon AR Live News

पानी की खाली बाल्टियां व कैंपर लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया पैदल मार्च

jodhpur resident doctors faces water problem warn hospital administrationjodhpur resident doctors faces water problem warn hospital administration

जोधपुर,(ARLive news)। शहर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शुक्रवार सुबह हॉस्टलों में पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल की। रेजिडेंट्स के हड़ताल पर जाने के बाद प्रिंसिपल ने सभी विभागाध्यक्ष व रेजिडेंट्स से बातचीत कर समस्या का ठोस समाधान करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ हॉस्टल में एक नलकूप की खुदाई भी शुरू करवा दी गई, ताकि पानी का संकट समाप्त हो सके। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

जानकारी के अनुसार डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल में पेयजल व सीवरेज जैसी समस्यायों के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हॉस्टल से मेडिकल कॉलेज तक हाथों में पानी की खाली बाल्टियां व कैंपर लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। बताया जा रहा है कि काफी समय से रेजिडेंट डॉक्टर्स को इन समस्याओं का सामना करना पद रहा है। इसके चलते उन्होंने कई बार आंदोलन किया,दो दिन तक दो-दो घंटे कार्य बहिष्कार किया, लेकिन इन समस्याओं का समाधान नहीं निकला।

रेजिडेंट्स की हड़ताल के कारण अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा, जिसके चलते प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा ने तुरंत सभी विभागाध्यक्षों व रेजिडेंट्स के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक में रेजिडेंट्स की पानी की समस्या समाधान के लिए हाथों हाथ नलकूफ की खुदाई का आदेश जारी किया गया। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत एक्शन लेने का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version