Site iconSite icon AR Live News

चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं सीएम ममता अस्पताल में भर्ती, पैर पर चढ़ा प्लास्टर, कहा यह सुनियोजित हमला था

injured cm mamata banerjee hospitalisedinjured cm mamata banerjee hospitalised

कोलकाता,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के एक अस्पताल में हैं। उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है।

कोलकाता जाने से ठीक पहले 66 वर्षीय तृणमूल सुप्रीमो ने बुधवार को मीडिया से कहा था, उन्हें बिरुलिया अंचल में 4-5 लोगों ने धक्का दिया था और उनकी कार का दरवाजा बंद कर दिया था। उस समय उसके आसपास कोई पुलिस कर्मी नहीं था। एक एसयूवी की अगली सीट पर बैठीं ममता अपने पैर की इशारा करते हुए कह रही हैं कि, “देखें यह कैसे सूजा हुआ है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह एक सुनियोजित हमला है, तो उन्होंने कहा, “बेशक यह एक साजिश है .. मेरे आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।” इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की।

उन्होंने बताया कि हल्दिया में नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने नंदीग्राम ब्लॉक 2 के कई स्थानों का दौरा किया और मंदिरों में पूजा भी की। शाम करीब 6.15 बजे जब वह एक मंदिर में पूजा करने के बाद बिरुलिया अंचल को छोड़ने वाली थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें कार में धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया, जिससे उनके बाएं पैर में चोटें आईं और कमर में भी तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उचित इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है।”

एसएसकेएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर मणिमॉय बंदोपाध्यायने कहा, “प्रारंभिक परीक्षा से पता चलता है कि उनके बाएं टखने और पैर की हड्डी में चोट लगी है। साथ ही दाएं कंधे, गर्दन में भी उन्हें चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द होने और सांस फूलने की शिकायत की। उन्हें 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।”

Exit mobile version