Site iconSite icon AR Live News

फिल्म ‘मड्डी’ के टीजर को मिले 1.5 करोड़ व्यूज

muddy teaser breaks more than 1 and half crore views on first teasermuddy teaser breaks more than 1 and half crore views on first teaser

मुंबई,(ARLive news)। मड्डी एक नया प्रयास है, जिसने देश का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म का टीजर काफी प्रभावशाली दिख रहा है और हर तरफ ट्रेंड करता रहा। टीजर ने सभी भाषाओं में 1.5 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड बनाया। टीजर के रिलीज होने के बाद फिल्म को भारी चर्चा मिली और निर्माताओं को थिएट्रीकल और गैर-थिएट्रीकल अधिकारों के लिए कई फैंसी प्रस्ताव मिले।

मड्डी कीचड़ रेसिंग पर बनी देश की पहली फिल्म है और इसे देश के पहले कभी नहीं देखे गये असली स्थानों में असली मड रेसर के साथ एक भव्य नोट पर फिल्माया गया है।

मड्डी तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। डॉ. प्रगाभल ने फिल्म का निर्देशन किया और युवान, रिधान कृष्णा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाईं है। प्रेमा कृष्णदास ने पीके 7 क्रिएशन्स बैनर के तले फिल्म को निर्मित किया है। तकनीशियनों की एक मजबूत टीम ने इस बड़े बजट के मड रेसिंग एन्टरटेनर के लिए काम किया। मड्डी के निर्माता फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा बहुत जल्द करेंगे।

Exit mobile version