Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन: राजकीय शोक घोषित, सरकारी कार्यालयों में अवकाश, कार्यक्रम रद्द

rajasthan and gujrat former governor anshuman singh passes awayrajasthan and gujrat former governor anshuman singh passes away

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वे 16 जनवरी 1999 से 13 मई 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे थे और इससे पहले गुजरात के राज्यपाल भी रह चुके थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित कर राजकीय अवकाश भी घोषित किया है। सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश कर दिया गया और कार्यालयों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। मुख्यमंत्री सहित सरकार के महिला दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

वकालत से शुरूआत की और फिर न्यायाधीश बनकर राज्यपाल बने

पूर्व न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1935 को इलाहाबाद में हुआ। वर्ष 1957 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त कर जिला न्यायालय, इलाहाबाद में वकालत शुरू की। वर्ष 1976 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में नियुक्त हुए थे। साल 1984 में वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुए। वे 1994 में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित किए गए थे। वर्ष 1994 से 1997 तक वे चार बार कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में भी पद भार ग्रहण किया। 16 जनवरी 1999 को राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाला था, जो 13 मई 2003 तक इस पद पर रहे। इससे पहले वे गुजरात के राज्यपाल भी रहे थे।

Exit mobile version