Site iconSite icon AR Live News

नेशनल हेयर डोनेशन डे: 226 महिलाओं ने कैंसर पेशेंट के लिए डोनेट किए अपने लंबे बाल

national hair donation day on 7th march for helps cancer patientsnational hair donation day on 7th march for helps cancer patients

उदयपुर,(ARLive news)। ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन (एआईएचबीए) की ओर से 7 मार्च को नेशनल हेयर डोनेशन डे मनाया गया, कैंसर पेशेंट्स के लिए देश में 226 महिलाओं ने अपने लंबे बाल डोनेट किए, ताकि कैंसर पेशेंट महिलाएं जो कीमो थैरेपी में अपने बाल खो देती हैं, उनको ये बाल मिल सकें।

एआईएचबीए के महासचिव अशोक पालीवाल ने बताया कि कैंसर पेशेंट की मदद के लिए गत वर्ष 7 मार्च से ही राष्ट्रीय स्तर पर हेयर डोनेशन कैंपेन शुरू किया था। एक साल में देशभर में सैकड़ों महिलाओं ने बाल डोनेट किए हैं। देश में आज 7 मार्च को 226 महिलाओं ने बाल डोनेट कर हेयर डोनेशन डे मनाया।

पालीवाल ने बताया महिलाओं के डोनेट किए हुए बाल हम मुंबई स्थित मदत ट्रस्ट तक पहुंचाते हैं। यह ट्रस्ट कैंसर पेशेंट के लिए इन बालों का बिग बनाते हैं और कैंसर हाॅस्पिटल में उपचाररत महिलाएं जो कीमो थैरेपी के कारण अपने बाल खो चुकी हैं, उनको देते हैं। कई बार कैंसर पेशेंट महिलाएं बाल खोने से अपना आत्मविश्वास तक खो देती हैं, ऐसे में एआईएचबीए मदत ट्रस्ट की मदद से कैंसर पीड़ित महिलाओं को बाल देकर खुशी पहुंचाने का प्रयास करते हैं। उदयपुर में इस अभियान को आगे बढ़ाने में रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना का विशेष योगदान रहा है।

गोल्डन बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में भी शामिल हुआ हेयर डोनेशन

एआईएचबीए की प्रेसीडेंट डाॅक्टर संगीता चौहान ने बताया कि देशभर में एआईएचबीए के करीब 35 हजार सदस्य हैं। सभी सदस्य अपने-अपने स्तर पर हेयर डोनेशन से जुड़े हैं और उनके यहां हेयर कट के लिए आने वाली महिलाओं को हेयर डोनेशन के लिए प्रेरित करते हैं।

उदयपुर के प्रभात हेयर एंड ब्यू स्टूडियो पर एक महिला ने हेयर डोनेशन कैंपेन के लिए 44 इंच के बाल डोनेट किए थे। यह रिकाॅर्ड गोल्डन बुक ऑफ रिकाॅर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में शामिल हुआ है।। हर दिन महिलाएं इस डोनेशन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

7 मार्च को ही क्यों मनाते हैं हेयर डोनेशन डे

अशोक पालीवाल ने बताया कि गत वर्ष 7 मार्च के दिन से ही हेयर डोनेशन की शुरूआत की थी और कैंसर पेषेंट को यह मदद पहुंचने लगी थी। एक साल में देशभर में सैकड़ों महिलाओं ने बाल डोनेट किए हैं। देश में आज 7 मार्च को 226 महिलाओं ने बाल डोनेट कर हेयर डोनेशन डे मनाया।

Exit mobile version