Site iconSite icon AR Live News

पर्यटकों के लिए सज्जनगढ़ का समय बदला, जंगलो में आग बुझाने और नियंत्रण पर हुई चर्चा

udaipur sajjangarh fort time changes and workshop held on control fire on hilludaipur sajjangarh fort time changes and workshop held on control fire on hill

उदयपुर,(ARLive news)। मौसम परिवर्तन के मद्देनजर सज्जनगढ़ स्थित जैविक उद्यान में पर्यटकों के लिए टिकिट इश्यू करने का समय 3 मार्च से सुबह 9 से शाम 5.30 एवं सज्जनगढ़ किला/अभयारण्य का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा। यह जानकारी उपवन संरक्षक डॉ.अजीत ऊचोई ने दी।

उदयपुर उदयपुर संभाग के वनक्षेत्रों में अग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण पर आयोजित कार्याशाला में दावानल की रोकथाम पर चर्चा की गई। उप वन संरक्षक बालाजी करी ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से जंगलो में आग बुझाने के लिए उपयोग में आने वाले उपकरणों के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी। पर्यावरणविद् डॉ. सतीश शर्मा ने जंगलों में लगने वाली आग, नुकसान, आर्थिक आंकलन, दुरगामी परिणाम, भारतीय वन नीति, विधिक जानकारी आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक आर.के.खेरवा (वन्यजीव), वन संरक्षक आर.के.जैन, एसीएफ डीके तिवारी सहित अन्य वन अधिकारी, विशेषज्ञ, पर्यावरण विद व अन्य लोग मौजूद रहे।

गर्मियां शुरू होने के साथ ही पर्यटकों के लिए सज्जनगढ़ में प्रवेश का समय बदला।
Exit mobile version