Site iconSite icon AR Live News

सीवर चैंबर की कुई खोदने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक मजदूर की दबकर मौत हुई

sewer-chamber-accident-labor-died while digging sewer chamber in mansarovar jaipursewer-chamber-accident-labor-died while digging sewer chamber in mansarovar jaipur

जयपुर,(ARLive news)। शहर के मानसरोवर क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान के बाहर सीवर चैंबर की कुई खोदने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने सड़क की खुदाई करके मजदूर को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार मानसरोवर थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी के सी ब्लॉक में एक मकान के बाहर सीवर चैंबर के लिए कुई खुदाई का काम चल रहा था। इसी कुई के पास पहले से ही एक सीवर कुई बनी हुई थी, जिसमें पानी और मलबा भरा था। इसी कुई में से पानी लीक होकर खुदाई वाली कुई में आने लगा। खुदाई करने वाला मजदूर 55 वर्षीय रामलाल जब तक खुद को चैम्बर से निकल पाता तब तक मिट्‌टी भरभराकर ढहने लगी, और पास वाली कुई का पानी भी उसमें तेजी से आने लगा, जिससे मिट्‌टी का कटाव ज्यादा हो गया। जिस कारण मजदूर उसमें दब गया।

सिविल डिफेंस टीम के महेन्द्र कुमार सेवदा ने बताया कि मिट्‌टी के नीचे दबे मजदूर को निकालने के लिए पहले जेसीबी मशीन मंगवाई और रोड पर करीब 22 फीट गहराई में गड्ढा खुदवाकर कुई में से मिट्‌टी-मलबा निकाला गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर रामलाल के शव को बाहर निकाला।

Exit mobile version