Site iconSite icon AR Live News

पुलिस एएसआई पर दहेज प्रताड़ता केस की जांच के दौरान पीड़िता का शारीरिक शोषण करने का आरोप

dowry case victim alligates police asi for physical exploitation during investigationdowry case victim alligates police asi for physical exploitation during investigation

अलवर,(ARLive news)। शहर के महिला थाने में मंगलवार को एक 38 वर्षीय महिला ने अरावली विहार थाने में तैनात एएसआई पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि 2018 में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद पति से विवाद हो गया था। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस की जांच के दौरान एएसआई रामजीत महिला से मिला था।

महिला ने बताया कि रामजीत ने शुरू में शादी का झांसा दिया, और बाद में मेरी वीडियो बनाकर ढाई साल से शोषण कर रहा था। साथ ही रामजीत ने मेरे भाई को भी मारने की धमकी दी है। हिम्मत करके एसपी से मिलने के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Exit mobile version