Site iconSite icon AR Live News

तमिलनाडु में बोले राहुल गांधी, भाजपा और RSS ने सभी संस्थाओं को कर दिया तबाह

rahul gandhi said bjp or rss destroyed institution in tamilnadurahul gandhi said bjp or rss destroyed institution in tamilnadu

तमिलनाडु,(ARLive news) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह राज्य के दौरे पर हैं जहां उन्होंने रोड शो किया। तूतूकुड़ी में किए गए रोड शाे के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है। RSS और बीजेपी के इशारे पर धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है। पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है।
राहुल गांधी ने इसके साथ ही सीमा विवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्ज़ा किया है। पहले उन्होंने डोकलाम में आइडिया को टेस्ट किया, उन्होंने देखा कि भारत ने प्रतिक्रिया नहीं की। फिर उन्होंने अपने उस आइडिया को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में दोहराया। इस सरकार में देपसांग में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी।

Exit mobile version