Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र और केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा

corona rtpcr test negative report compulsory for travelling from mumbai or kerala to rajasthancorona rtpcr test negative report compulsory for travelling from mumbai or kerala to rajasthan

जयपुर,(ARLive news)। दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को अपने निवास पर कोविड संक्रमण एवं वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य होर्गा। साथ ही मार्च के फर्स्ट वीक से दोबारा अवेयरनेस कैम्पेन सभी जिलों में चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि सभी कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोविड वैक्सीन को लेकर कोई डर की बात नहीं हैए जिन लोगों का नंबर आ रहा है वे वैक्सीन लगवाएं और डरें नहीं।

Exit mobile version