Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बजट 2021 : गहलोत ने खोला राहत का पिटारा, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस, कोरोना पैकेज की भी घोषणा

rajasthan budget 2021rajasthan budget 2021

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 24 फरवरी को राज्य बजट 2021-2022 पेश किया। राज्य में पहली बार पेपरलैस बजट पेश हुआ। गहलोत ब्रीफकेस में एक टेबलेट लेकर आएए सभी विधायकों को टेबलेट दिए गए। टेबलेट को देखकर मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा में बजट पेश किया। देश के माहौल को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा पर काफी फोकस किया।

उन्होंने घोषणा की कि अगली साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। गहलोत ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी काल की बात करते हुए विशेष कोविड पैकेज की घोषणा की।

इसके अलावा जिन 4 विधायकों (3 कांग्रेस और 1 भाजपा) की मौत हुई, उनके नाम पर उनके क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा भी गहलोत ने की है। इसमें राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेजए भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेजए सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेजए गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।

गहलोत ने केन्द्र सरकार से राजस्थान के 13 जिलों के पेयजल के लिए ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की।

बजट की प्रमुख बातें

कोरोना पैकेज
स्वास्थ्य एंव चिकित्सा सेवाएं
सड़क सुरक्षा

सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य के राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।

शिक्षा
युवा एवं रोजगार
कृषक एवं पषुपालक कल्याण

केन्द्रीय सहकारी बैंकों के जरिए 16 हजार करोड़ रूपए के ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 2021-22 में 3 लाख नए किसानों को जोड़ते हुए मत्स्य पालकों और पषुपालकों को भी शामिल करेंगे।

बजट की कुछ अन्य खास घोषणाएं
Exit mobile version