Site iconSite icon AR Live News

प्रभातनगर के लोगों ने रुकवाया मोबाइल टावर लगाने का काम: कलक्टर को दिया ज्ञापन

udaipur hiranmagri people protest mobile towers in residential areaudaipur hiranmagri people protest mobile towers in residential area

उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी सेक्टर-5 के प्रभातनगर में मोबाइल टावर लगाने का काम क्षेत्र की जनता ने विरोध करते हुए रुकवा दिया। कम्पनी के कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने इसे स्वास्थ्य के साथ छेड़छाड़ बताते हुए वापस लौटा दिया। विरोध के बावजूद कंपनी कर्मचारी बार-बार टावर लगाने मौके पर आ रहे हैं, ऐसे में मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने कलक्टर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को टावर नहीं लगने देने की मांग कर ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में बताया कि जिस डिवाइडर पर पहले टावर लगा हुआ है, इसी के पास सौ मीटर की दूरी पर दूसरा टावर लगाया जाना प्रस्तावित है, जो कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए ना तो उचित है और ना ही न्याय संगत। जहां टावर लगाया जाना प्रस्तावित है, उसके आसपास हॉस्पीटल, विद्यालय और हॉस्टल आदि है। इन टावरों से होने वाले दुष्परिणामों से जनता भयभीत है। क्षेत्रवासियों के साथ क्षेत्र 28 के वार्ड पार्षद मुकेश शर्मा, वार्ड 26 के पार्षद देवेन्द्र पुजारी और वार्ड 32 से पार्षद ललिता मेनारिया ने ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version